Breaking News

मप्र के नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाइवे पर हादसा, पांच लोगों की मौत


देश 27 April 2026
post

मप्र के नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाइवे पर हादसा, पांच लोगों की मौत

नर्मदापुरम, 27 अप्रैल । मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाइवे पर आंचलखेड़ा के पास रविवार देर रात टवेरा और अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में टवेरा सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 6-7 लोग घायल हुए हैं।

यह हादसा रविवार देर रात करीब 1 बजे हुआ। पीड़ित महेंद्रवाड़ी व माखननगर के रहने वाले हैं। सभी गांव के राघनेद्र मोरप्पा की शादी में बुधनी गए थे। सभी लोग रात में महेंद्रवाड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी वाहन की भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि क्रॉसिंग के दौरान टवेरा ट्रॉली के साइड से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टवेरा के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। हादसे की खबर मिलते ही जिला अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शवों का पोस्टमॉर्टम आज साेमवार काे नर्मदापुरम में किया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER