नई दिल्ली, 30 अप्रैल । दिल्ली के द्वारका में आज सुबह सेक्टर-24 स्थित गोल्फ कोर्स परिसर के तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। आशंका है कि बच्चे तालाब में गहराई तक चले गए और डूब गए। तीनों के शव तालाब निकाल लिए गए हैं। पुलिस आसपास के लोगों की मदद से इनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 7:07 बजे थाना सेक्टर-23 द्वारका में पीसीआर कॉल मिली कि सेक्टर-24 गोल्फ कोर्स के तालाब में तीन बच्चे डूब गए हैं। इस सूचना पर थाना प्रभारी टीम के साथ वहां पहुंचे। दमकल विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को बुलाया गया। कुछ देर की मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों बच्चों की उम्र लगभग 8 से 10 वर्ष के बीच है। बच्चों के कपड़े तालाब के किनारे मिले हैं। अंदेशा है कि वह नहाने के इरादे से तालाब में उतरे। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह हादसा लग रहा है। किसी भी थाने में बच्चों के लापता होने की सूचना दर्ज नहीं है। आसपास के सीसीटीवी के फुटेज देखे जा रहे हैैं।
इस घटना के बाद इलाके में मातम है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि खुले जलाशयों और तालाबों के आसपास सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी किसी घटना से बचा जा सके। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह के अनुसार, मामले की जांच जारी है और बच्चों की पहचान होने के बाद उनके स्वजन को सूचना दी जाएगी।
Breaking News
- केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भारतीय सेना के अधिकारियों से की मुलाकात
- अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने कहा कि वह प्रत्येक भारतीय मुसलमान के लिए हज को सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है
- सरकार ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा ‘क्वांटम एआई’ निवेश योजना पर वायरल हो रहे दावे का खंडन किया
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर लोगों को दी शुभकामनाएं
- देश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, खरीफ मौसम के लिए आपूर्ति आवश्यकता से अधिक: उर्वरक विभाग
- ICSE-ISC बोर्ड परिणाम घोषित, 10वीं में 99.18 और 12वीं में 99.13 प्रतिशत छात्रों ने मारी बाजी
- नया भारत आतंकवाद और उसका समर्थन करने वालों में कोई भेद नहीं करता : राजनाथ सिंह
- नेपाल के राष्ट्रपति ने बालेन्द्र सरकार के ६ अध्यादेशों में सिर्फ एक को मंजूरी दी
- अमेरिका की नई रणनीति: साझेदार देशों के साथ सहयोग बढ़ाने और IMEC को गति देने की कोशिश
- देश में एलपीजी की सौ फीसदी आपूर्ति की गई सुनिश्चित, स्टॉक की कमी नहीं: केंद्र
दिल्ली में द्वारका के गोल्फ कोर्स तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत








