ओडिशा। जाजपुर जिले में सोमवार को एक
दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें शादी से लौट रहे 6 लोगों की मौत हो गई,
जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए. यह हादसा उस समय
हुआ जब एक बोलेरो वाहन ने पीछे से एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी
जबरदस्त थी कि बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई लोग अंदर
फंस गए. यह घटना जेनापुर थाना क्षेत्र के तहत बारदा बेहेरा टंकी चौक के पास हुई.
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग बदाचना ब्लॉक के पुरुषोत्तमपुर
सबरा साही गांव के निवासी थे. वो केओंझार में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने
गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया.
हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,
जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं 7 लोग घायल हो गए, जिनमें वाहन चालक भी शामिल है.
घायलों में दो बच्चे और एक महिला भी हैं, जिनकी हालत पर
डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस
मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर
निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. सभी घायलों को तुरंत बदाचना सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल
रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क को खाली कराया और यातायात को सामान्य किया.
इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा
हाल है.
Breaking News
- अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र में रूसी मिसाइल हमले में पांच लोग मारे गए।
- ईरान का कहना है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से अमेरिकी युद्धपोत को वापस भेज दिया, अमेरिकी अधिकारी ने मिसाइल हमले से इनकार किया।
- एफआईए प्रमुख बहु-टीम स्वामित्व पर विभाजित हैं, हॉर्नर के एफ1 में लौटने की उम्मीद है।
- डब्ल्यूएचओ का कहना है कि संदिग्ध हंतावायरस के प्रकोप से प्रभावित जहाज के बाद जनता को खतरा कम है।
- विधानसभा चुनाव 2026: असम और पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे
- असम और पश्चिम बंगाल में एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता के बीच प्रधानमंत्री मोदी भाजपा मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
- हाई कोर्ट ने इमरान खान की राहत याचिका ठुकराई
- भारत अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ा रहा है, ऐसे में अनुसंधान और नवाचार भविष्य के युद्ध के लिए महत्वपूर्ण हैं: राजनाथ सिंह
- भाजपा की निगाहें बंगाल में बड़ी सफलता पर टिकी हैं, वहीं तमिलनाडु में विजय का उदय हुआ है, चुनावी रुझानों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया और अस्पतालों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए।
6 लोगों की मौत, ट्रक से टकराकर बोलेरो क्षतिग्रस्त








