रायपुर, 9 जून। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली।
कलेक्टर ने कहा कि, कृषि विभाग के सभी आरएईओ फील्ड में निरंतर जाएं और किसानों को नैनो डीएपी व यूरिया के उपयोग के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें और जिले में इसे एक अभियान के रूप में चलाएं।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि, पीएम सूर्यघर योजना का लाभ सभी अधिकारी-कर्मचारी उठाएं एवं सभी अधीनस्थ और आमजनों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करें। इसके माध्यम से हम बिजली की बचत कर सकते हैं और बिजली उत्पादक भी बन सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि विद्युत विभाग बारिश के पूर्व सभी तैयारी रखें ताकि आम जनता को लंबे समय तक विद्युत अवरोध का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड अधिक से अधिक बनाएं ताकि इस योजना का हितग्राहियों को लाभ मिले। महिला एवं बाल विकास विभाग से महतारी वंदन योजना के ई-केवायसी एवं कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत सभी आंगनबाड़ी में कार्यकर्ताओं की बैठक लें व कार्य योजना बनाएं।बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एडीएम उमाशंकर बंदे, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर एवं अपर कलेक्टर मनीष मिश्रा सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Breaking News
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : फोटो कॉपी और मशरूम एवं महुआ व्यवसाय से बबली यादव की बढ़ी आय
- PoJK में नागरिक हत्याओं और इंटरनेट बंदी पर मानवाधिकार कार्यकर्ता तस्लीमा अख्तर की चिंता
- प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ सुदेल राम यादव का पक्के घर का सपना
- प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ सुदेल राम यादव का पक्के घर का सपना
- तेज रफ्तार वाहन चालकों पर सख्ती, 5 महीनों में 14,372 चालान, कैमरों से निगरानी तेज
- रायपुर रेलवे मंडल का समपार फाटक जागरूकता अभियान जारी
- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा की बैठक
- बंगाल के लिए केंद्र ने खोला खजाना, 10 लाख पीएमएवाई आवास और 1,700 करोड़ का पैकेज स्वीकृत
- Hyderabad-बेंगलुरु इंफ्रास्ट्रक्चर बहस तेज, 82 किमी यात्रा वाले वायरल पोस्ट ने खड़ा किया विवाद
- NH-10 विकास कार्यों को लेकर केंद्र सरकार का फोकस, समीक्षा बैठक आयोजित
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा की बैठक







