नई दिल्ली, 25 नवंबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कार्तिगई दीपम पर्व के दौरान दीप प्रज्ज्वलित करने की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर तमिलनाड की तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के नेतृत्व वाली सी. जोसेफ विजय की सरकार, कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने आरोप लगाया कि तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का जानबूझकर पालन नहीं किया और भारतीय संस्कृति एवं हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत किया।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में सवाल उठाया कि देव दीपावली के दिन कार्तिगई दीपम पर दीप प्रज्ज्वलित करने से रोकने का अधिकार टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार, कांग्रेस या इंडी गठबंधन को किसने दिया? उनकी क्या हैसियत है कि वे किसी दूसरे मजहब के पर्व के दिन लोगों को यह धार्मिक कार्य करने से रोकें? यह मामला केवल सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना का नहीं, बल्कि धार्मिक स्वतंत्रता और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के सम्मान का भी है।
उन्होंने कहा कि कार्तिक मास की पूर्णिमा उत्तर भारत में कार्तिक पूर्णिमा और गंगा स्नान के रूप में मनाई जाती है। इसी दिन देव दीपावली मनाई जाती है, जबकि तमिलनाडु में इसे कार्तिगई दीपम के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म की आस्था से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपथून पर कार्तिगई दीपम प्रज्ज्वलित करने के लिए कुछ शर्तों के साथ केवल एक दिन की अनुमति दी थी। इसमें सीमित संख्या में लोगों को शामिल होने की इजाजत थी, इसके बावजूद तमिलनाडु सरकार ने इस आदेश का पालन नहीं किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और मद्रास हाई कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद आदेश को लागू नहीं करना न्यायपालिका के सम्मान से जुड़ा गंभीर सवाल है।
डॉ. त्रिवेदी ने इस घटनाक्रम को इंडी गठबंधन के लिए दूसरा 'शाहबानो मामला' बताते हुए कहा कि यह कांग्रेस और उसके सहयोगियों के लगातार दोहरे रवैये को दर्शाता है। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का जिक्र कर कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान चर्च में घुटनों के बल जाकर प्रार्थना करना आस्था का विषय माना जाता है, लेकिन जब एक दिन के लिए सीमित संख्या में लोगों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करने की बात आती है तो धर्मनिरपेक्षता खतरे में बताई जाने लगती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या धर्मनिरपेक्षता की यही परिभाषा है कि हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत किया जाए?
भाजपा प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि तमिलनाडु में संवैधानिक व्यवस्था का दुरुपयोग किया जा रहा है। यदि हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग मंदिर के खिलाफ मुकदमा लड़ने के लिए वकीलों का खर्च उठा रहा है, तो यह संवैधानिक व्यवस्था और धार्मिक संस्थाओं के साथ अन्याय का एक और उदाहरण है। यह पहली बार नहीं है जब तमिलनाडु में इस तरह की स्थिति सामने आई है। दीपावली की पूर्व संध्या पर शंकराचार्य की गिरफ्तारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार ऐसी घटनाओं के जरिए सनातन भारतीय संस्कृति और हिंदू आस्था को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।
Breaking News
- कोरिया : इस वर्ष के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर को
- 3271 नए उद्योग स्थापना से 54 हजार से अधिक लोगों को मिला प्रत्यक्ष रोजगार
- 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले
- रायपुर : जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री श्री साय से की मुलाकात
- घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- कोलकाता पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कैबिनेट मंत्री ने किया भव्य स्वागत
- अमित शाह ने ‘रामायण’ फिल्म की टीम से की मुलाकात, श्रीराम के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना
- आआपा के स्थापना दिवस पर केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं, समर्थकों को दी बधाई
- महाराष्ट्र : शरद पवार ने बुलाई अहम बैठक, एनसीपी के विलय और किसान आंदोलन पर होगी चर्चा
भाजपा ने विजय सरकार पर कार्तिगई दीपम को लेकर हिंदू धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया








