26 नवंबर 2026 को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे. बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से मौसम साफ रहने का अनुमान है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सुबह के समय घने कोहरे से परेशानी हो सकती है. वहीं, दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, केरल और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.
बिहार में 26 नवंबर को बारिश की कोई संभावना नहीं है. पटना समेत कई इलाकों में सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा रह सकता है, जबकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने का अनुमान है. पटना में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
झारखंड में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है. रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में बारिश का अलर्ट नहीं है. सुबह और रात में ठंड का एहसास बढ़ सकता है. पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 26 नवंबर तक 3 से 4 डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया गया है.
उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में बारिश की संभावना नहीं है. सुबह हल्की धुंध और रात में ठंड महसूस हो सकती है.
दिल्ली में 26 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन सुबह धुंध छाने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में कुछ जगहों पर घने कोहरे की चेतावनी है.
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है, लेकिन कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है. उत्तराखंड में भी मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहेगा.
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में फिलहाल बारिश की कोई महत्वपूर्ण चेतावनी नहीं है. महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. दिन में धूप और रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है








