वॉशिंगटन, 1 अक्टूबर अमेरिका में संघीय बजट के पास नहीं होने के कारण सरकार को शटडाउन का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले अहम घटनाक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सीनेट से फंडिंग बिल को पास नहीं करवा पाए। मंगलवार देर रात बिल पर मतदान में समर्थन में 55 और विरोध में 45 वोट पड़े। इसे पास कराने के लिए 60 वोटों की जरूरत थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। ट्रंप की पार्टी को सीनेट में अस्थायी फंडिंग बिल पास कराने के लिए कम से कम 60 वोटों की जरूरत थी लेकिन सिर्फ 55 वोट ही जुट पाए। सरकारी खर्चे वाले विधेयक को पारित कराने के लिए रिपब्लिकन पार्टी को कम से कम सात डेमोक्रेट सांसदों के समर्थन की जरूरत थी। ऐसे में यह प्रस्ताव गिर गया है। सौ सदस्यों वाली सीनेट में 53 रिपब्लिकन, 47 डेमोक्रेट और 2 निर्दलीय सांसद हैं। फंडिंग से जुड़े बिल को पास कराने के लिए 60 वोट जरूरी होते हैं।
1.7 लाख करोड़ डॉलर का बजट इस संकट का सबब बना है, इस बजट से संघीय एजेंसियों का संचालन होता है। यह अमेरिकी बजट का करीब एक-चौथाई हिस्सा है। इससे जुड़े प्रस्ताव के गिरने के बाद ट्रंप प्रशासन के पास जरूरी फंडिंग नहीं होगी। इस स्थिति में कई संघीय कामकाज रुक सकता है। अमेरिकी कानून के तहत जब तक बजट या अस्थायी फंडिंग बिल पास नहीं होता तब तक कई गैर-जरूरी सरकारी विभागों और सेवाओं को बंद करना पड़ता है। जिसे शटडाउन कहा जाता है।
अमेरिका में 01 अक्तूबर से नया वित्त वर्ष लागू होता है। फंडिंग बिल के पास नहीं होने की स्थिति में शटडाउन शुरू होने पर सरकारी कर्मचारियों में से 40 फीसदी यानी लगभग 8 लाख कर्मियों को बिना वेतन छुट्टियों पर भेजा जा सकता है।
सात साल बाद यह पहला मौका होगा, जब फंड की कमी की वजह से अमेरिका में कई सेवाएं प्रभावित होंगी। 2018 में ट्रंप के पिछले कार्यकाल में भी शटडाउन 34 दिनों तक चला था। पिछले 50 वर्षों में फंडिंग बिल अटकने की वजह से अमेरिका में 20 बार शटडाउन हुआ। ट्रम्प के पिछले कार्यकाल में ही 3 बार सरकार को शटडाउन का सामना करना पड़ा था।
Breaking News
- कलेक्टर ने डबल लॉक स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
- शंघाई मास्टर्स 2025: थकान और चोट से जूझते हुए जोकोविच क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
- स्पेन के अनुभवी डिफेंडर जोर्डी आल्बा सीज़न के अंत में पेशेवर फुटबॉल से लेंगे संन्यास
- शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- स्टॉक मार्केट में शील बायोटेक की जोरदार एंट्री, फायदे में आईपीओ निवेशक
- सर्राफा बाजार में मजबूती का रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी, नए शिखर पर सोना और चांदी
- अमेरिका में शटडाउन की मार छुट्टी पर भेजे गए संघीय कर्मचारियों पर, वेतन पर संकट
- ओली की संभावित गिरफ्तारी पर प्रधानमंत्री कार्की ने की सुरक्षा प्रमुखों के साथ समीक्षा
- अमेरिकी सीनेट की भारत के राजदूत के रूप में सर्जियो गोर के नाम पर हां
- मुंबई में 8 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ड्रग तस्करी नेटवर्क में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला
संघीय बजट को लेकर ट्रंप को झटका, अमेरिका में शटडाउन का संकट गहराया
