संयुक्त राज्य अमेरिका ने रूसी या ईरानी तेल की खरीद पर प्रतिबंधों से किसी भी प्रकार की और छूट देने से इनकार कर दिया है।
व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा करते हुए, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि मौजूदा छूटों का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले दी गई छूटों के अंतर्गत आने वाला तेल 11 मार्च से पहले ही परिवहन में था, और उसका पूरा उपयोग हो चुका है।
इससे पहले, पिछले महीने की 5 तारीख को, अमेरिका ने यूक्रेन युद्ध से संबंधित प्रतिबंधों के बावजूद भारत को रूसी तेल खरीदने की अनुमति देते हुए 30 दिनों के लिए प्रतिबंधों में छूट दी थी। बाद में इस छूट को कुछ अन्य देशों तक बढ़ाया गया, जो इस महीने की 11 तारीख को समाप्त हो गई।
इस बीच, अमेरिकी वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने ईरान के अवैध तेल परिवहन बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए नए प्रतिबंध लगाए हैं, जिसमें लगभग दो दर्जन व्यक्ति, कंपनियां और जहाज शामिल हैं।







