नई दिल्ली: देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। गौतम अदाणी की कुल संपत्ति बढ़कर 92.6 अरब डॉलर हो गई है, जिससे वह वैश्विक स्तर पर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति 90.8 अरब डॉलर रह गई है और वह 20वें स्थान पर खिसक गए हैं।
शीर्ष स्तर पर हुए इस फेरबदल से भू-राजनीतिक तनाव और बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच 2026 में वैश्विक अमीरों की रैंकिंग में जारी अस्थिरता उजागर होती है। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार के सत्र में अदाणी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई, जिसने बेंचमार्क इंडेक्स को भी पीछे छोड़ दिया। इसी के चलते एक ही दिन में गौतम अदाणी की संपत्ति में करीब 3.56 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। वैश्विक स्तर पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अब भी 656 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। उनके बाद गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज 286 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। टॉप 10 में शामिल अन्य नामों में अमेजन के जेफ बेजोस, मेटा के मार्क जुकरबर्ग, ओरेकल के लैरी एलिसन, डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल, एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग और एलवीएमएच के सीईओ बर्नार्ड अर्नोल्ट शामिल हैं।
गौर करने वाली बात यह है कि 2026 में अब तक दुनिया के टॉप 20 अमीरों में से 7 की संपत्ति में गिरावट आई है। इनमें बर्नार्ड अरनॉल्ट को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जिनकी संपत्ति 44 अरब डॉलर तक घट गई। इसके अलावा, स्टीव बॉलमर, बिल गेट्स, वॉरेन बफे और अमांसियो ओर्टेगा जैसे अरबपतियों की संपत्ति में भी गिरावट दर्ज की गई है। क्षेत्रवार विश्लेषण से पता चलता है कि टेक्नोलॉजी सेक्टर के अरबपतियों का दबदबा अभी भी कायम है, जबकि इंडस्ट्रियल, एनर्जी और रिटेल सेक्टर में संपत्ति में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा गया है।
Breaking News
- आदि शंकराचार्य: अद्वैत वेदांत के महान पुनरुद्धारक
- Apple की ग्लोबल रणनीति में भारत की बढ़ती भूमिका
- बंगाल चुनाव-2026: अमित शाह ने कर्सियांग रैली में राज्य सरकार पर साधा निशाना, गोरखा मुद्दों और सुरक्षा को लेकर किए बड़े वादे
- रायपुर के बीरगांव ईंट भट्टी पर छापा, तीन नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू
- सीजफायर के बीच दक्षिणी लेबनान पर इजराइली हमले, बेका घाटी में महिला एवं दो बच्चों की मौत
- फुटबॉल विश्व कप 2026 ब्राज़ील के लिए सुनहरा मौका: काफू
- सिरी अब आईफोन के डायनामिक आइलैंड में आएगा:एपल के WWDC में इसे पेश किया जाएगा, 8 जून से शुरू होगा यह इवेंट
- ड्राई फ्रूट्स खाने के मुख्य स्वास्थ्य लाभ
- शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- फ्रेंच ओपन 2026: चोट के चलते रोलां गैरों से बाहर हो सकते हैं कार्लोस अल्कराज़
गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे, जानें कितनी है कुल नेटवर्थ |






.jpg)

