कोरबा, 22 अप्रैल । कोरबा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित इस आक्रोश प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर विरोध जताया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से यह ऐतिहासिक अधिनियम लाया गया था, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकारों को बाधित किया।
नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला था, लेकिन इसका विरोध कर कांग्रेस ने मातृशक्ति का अपमान किया है। उन्होंने कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि पार्टी महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखती है।
भाजपा प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व में भागीदारी दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने अपने महिला विरोधी चरित्र को उजागर किया है। वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाने का काम हुआ है, वहीं कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों को रोकने का प्रयास कर रही है।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों के रुख से देश की मातृशक्ति में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में अजय विश्वकर्मा, रुक्मणी नायर, राजेश राठौर, अनुसूईया राठौर, मोंटी पटेल, तुषार साहू सहित जिले के विभिन्न मंडलों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Breaking News
- विवेकानंद स्कूल में दिया गया तीन दिवसीय एआई और रोबोटिक्स प्रशिक्षण
- 24 अप्रैल को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 64 पदों पर होगी सीधी भर्ती
- नेपाल में १०० रुपए से अधिक के सामान खरीद पर लगाए जा रहे कस्टम ड्यूटी हटाने का निर्देश
- कोपा इटालिया: इंटर मिलान ने दो गोल से पिछड़कर कोमो को 3-2 से हराया, फाइनल में जगह बनाई
- एआरएसडी और श्री गुरु नानक देव कॉलेज की टी-20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत
- कोरबा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला फूंका
- विशेषज्ञ ने अमेरिका में एचआईवी संबंधी पद से इस्तीफा दिया, ट्रंप के वैश्विक स्वास्थ्य दृष्टिकोण की आलोचना की
- रेल मंत्री ने ट्रैक मेंटेनरों की सुरक्षा, सुविधा, कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का दिया आश्वासन
- पाकिस्तानी सेना ने क्वेटा से मेडिकल छात्रा का अपहरण किया, हॉस्टल के सामने प्रदर्शन
- डेमोक्रेट शीला चेरफिलस-मैककॉर्मिक का प्रतिनिधि सभा से इस्तीफा
कोरबा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला फूंका







