Breaking News

आईपीएल: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हराया


खेल 23 April 2026
post

आईपीएल: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हराया

आईपीएल क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स ने कल रात लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हरा दिया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स 18 ओवरों में मात्र 119 रन ही बना सकी। सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 159 रन बनाकर छह विकेट खोए। खराब बल्लेबाजी के बावजूद इस जीत के साथ रॉयल्स सात मैचों में 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं, एलएसजी लगातार चौथी हार के बाद नौवें स्थान पर बनी रही। रवींद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आज शाम 7.30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER