Breaking News

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के लिए शुरू की नई योजना


देश 24 April 2026
post

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के लिए शुरू की नई योजना

कोयला मंत्रालय के तहत भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के लिए एक नई योजना शुरू की है। इस योजना में अंतर्गत पावर सेक्टर के उपभोक्ताओं को प्रदर्शन प्रोत्साहन रियायत और नकद छूट की घोषणा की गई है।

मंत्रालय के अनुसार, यह योजना ईंधन आपूर्ति समझौतों और फ्लेक्सी-लिंकेज योजना के तहत आने वाले सभी पात्र बिजली उपभोक्ताओं पर लागू होगी। मंत्रालय ने कहा है कि प्रोत्साहन रेल और सड़क किसी भी माध्यम से उठाए गए कोयले की मात्रा पर निर्भर करेगा। अगर कोयला उठाव तय तिमाही मात्रा के 120 प्रतिशत से कम रहता है, तो केवल कच्चे कोयले पर ही प्रोत्साहन मिलेगा और नकद छूट नहीं दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य कोयले के अधिक उठाव को बढ़ावा देना, परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाना और बिजली क्षेत्र को लागत में राहत देना है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER