नई दिल्ली, 27 अप्रैल। पश्चिम एशिया में शांति वार्ता के लिए ईरान द्वारा अमेरिका को नया प्रस्ताव देने के बाद ग्लोबल मार्केट में उत्साह का माहौल बना हुआ है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए थे। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। खरीदारी के इस सपोर्ट से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,165.08 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 398.09 अंक यानी 1.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,836.60 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।
यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.75 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,379.08 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,157.82 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.11 प्रतिशत टूट कर 24,128.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी का माहौल बना हुआ है। एशिया के नौ प्रमुख बाजारों में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में इकलौता सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज का स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स फिलहाल 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,903.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 83 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,037 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,012 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,097.58 अंक यानी 2.82 प्रतिशत उछल कर 40,029.98 अंक के स्तर पर आ गया है।
इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 163.73 अंक यानी 2.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,639.36 अंक के स्तर पर पहुंचने में सफल रहा है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 1,087.82 अंक यानी 1.82 प्रतिशत की उछाल के साथ 60,804 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,479.40 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,151.94 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की छलांग लगा कर 4,085.88 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
Breaking News
- ट्रंप का कहना है कि अगर ईरान बात करना चाहे तो फोन कर सकता है; ईरानी मंत्री रूस के लिए रवाना हुए।
- नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल के प्रमुख होंगे नारायण दत्त पौडेल
- अंबिकापुर अग्निकांड: जर्जर इमारत 24 घंटे में तोड़ने का आदेश जारी
- सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ अंबा ऑटो सेल्स का आईपीओ, 5 मई को हो सकती है लिस्टिंग
- मिडिल ईस्ट संकट के बीच दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया के टॉप डिप्लोमैट इस हफ्ते करेंगे बातचीत
- आईपीएल 2026: अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना, एक डिमेरिट अंक भी मिला
- प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगी नई बायोपिक, खास कैमियो रोल में आएंगी नजर
- एनआईए ने लश्कर-ए-तैयबा के अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल से संबंधित मामला अपने हाथों में लिया
- प्रधानमंत्री मोदी के आगमन काे लेकर मुख्यमंत्री तमांग ने लाेगाें काे किया आश्वस्त
- पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख, पढ़ाई के साथ मिला रोजगार
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख







