काठमांडू, 30 अप्रैल । प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का लुंबनी दौरा रद हो गया है। उनके 2570वीं बुद्ध जयंती समारोह में सहभागी होने के लिए पूरी तैयारी की गई थी। प्रधानमंत्री सचिवालय ने दौरा रद होने की पुष्टि की है। स्पीकर डीपी अर्याल को मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में भेजने का निर्णय लिया गया है।
लुंबनी में 1 मई को बुद्ध जयंती समारोह शुरू होना है।
प्रधानमंत्री का दौरा तय होने पर लुम्बिनी विकास कोष ने विशेष तैयारियां की थीं। कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री को केवल पूजा में शामिल होना था। इसके लिए पूरे जिले में तैयारी पूरी कर ली गई थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक, वे 30 अप्रैल की शाम रूपन्देही पहुंचने और 1 मई की सुबह पूजा करने वाले थे।
अब तक यह परंपरा रही है कि राष्ट्र प्रमुख या सरकार प्रमुख बुद्ध जयंती समारोह में शामिल होकर औपचारिक भाषण देते रहे हैं। हालांकि इस बार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के बावजूद उनके संबोधन को शामिल नहीं किया गया था।
Breaking News
- अमेरिका की नई रणनीति: साझेदार देशों के साथ सहयोग बढ़ाने और IMEC को गति देने की कोशिश
- देश में एलपीजी की सौ फीसदी आपूर्ति की गई सुनिश्चित, स्टॉक की कमी नहीं: केंद्र
- अदरक का सेवन कब और कैसे करना चाहिए?
- मजदूर दिवस पर संघ अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन कलेक्टर काे साैंपेंगे
- वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले चार आराेपित गिरफ्तार एक फरार
- मल्लिकार्जुन खरगे का दावा- तमिलनाडु व केरल में इंडी गठबंधन की जीत तय
- Google Cloud की शानदार ग्रोथ, AI से बढ़ी कंपनी की कमाई
- रुपये की कमजोरी लगातार जारी, रिकॉर्ड लो तक लुढ़की भारतीय मुद्रा
- 'भूत बंगला' की कमाई में गिरावट जारी
- वायरल रील्स पर बोले राहुल रॉय, ट्रोल्स को दिया जवाब
प्रधानमंत्री का बुद्ध जयंती पर लुंबिनी दौरा रद







