नई दिल्ली, 04 मई । अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर शांति वार्ता शुरू होने की उम्मीद और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई मामूली गिरावट के कारण ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी का माहौल बना रहा। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,230.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह नैस्डेक ने 222.13 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,114.44 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया था। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 49,443.64 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,363.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,114.84 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 337.82 अंक यानी 1.39 प्रतिशत उछल कर 24,292.38 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज हर ओर खरीदारी का माहौल बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं थाईलैंड स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से सेट कंपोजिट इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। गिफ्ट निफ्टी 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,216.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 228.20 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,513.12 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,749.80 अंक यानी 4.50 प्रतिशत की उछाल के साथ 40,676.43 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स ने भी आज चार प्रतिशत से अधिक की तेजी दिखाई है। फिलहाल यह सूचकांक 284.19 अंक यानी 4.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,883.06 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 429.47 अंक यानी 1.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,206 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,003.76 अंक के स्तर पर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,945.21 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.11 प्रतिशत उछल कर 4,112.16 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
Breaking News
- ममता बनर्जी भवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पर पहुंची, कहां-मेरे वोट लूटे जा रहे हैं
- नाटो के रुट्टे का कहना है कि यूरोपीय देशों को ट्रंप से 'संदेश मिल गया है
- नेपाल में बागमती प्रदेश के मुख्यमंत्री के घर और दफ्तर पर छापा
- सर्वोच्च न्यायालय में 21,22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत समाधान समारोह का हाेगा आयोजन
- ISRO ने ‘मिशन दृष्टि’ लॉन्च पर GalaxEye को दी बधाई, भारत की अंतरिक्ष यात्रा में बड़ा कदम
- वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस का आईपीओ लॉन्च, 11 मई को हो सकती है लिस्टिंग
- कमाई के मामले में आगे निकली 'राजा शिवाजी'
- कच्चे तेल का भाव लुढ़ककर 107 डॉलर प्रति बैरल पर
- भारत ने लिपुलेख दर्रे से होकर कैलाश मानसरोवर यात्रा पर नेपाल की आपत्ति को खारिज करते हुए इसे अनुचित बताया।
- असम विधानसभा चुनाव परिणाम: भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने के लिए तैयार है
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख




.jpg)


