फिल्म 'चांद मेरा दिल' का नया गाना 'खासियत' रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है। अनन्या पांडे और लक्ष्य पर फिल्माया गया यह गाना प्यार के हल्के-फुल्के और नटखट पलों को खूबसूरती से पेश करता है। इससे पहले फिल्म के टाइटल ट्रैक और 'ऐतबार' ने भावनात्मक रंग दिखाया था, वहीं 'खासियत' एक फ्रेश और मस्तीभरा ट्विस्ट लेकर आया है।
गाने को राघव चैतन्य और जोनिता गांधी ने अपनी आवाज दी है, जिसकी केमिस्ट्री गाने में साफ झलकती है। सचिन-जिगर का संगीत और अमिताभ भट्टाचार्य के बोल मिलकर इस ट्रैक को कैची और दिल से जुड़ा हुआ बनाते हैं। यह गाना अपने अपबीट रिदम और यंग वाइब के चलते युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
गाने को लेकर संगीतकार सचिन-जिगर का कहना है कि हर लव स्टोरी के अलग-अलग रंग होते हैं और 'खासियत' उस फेज को दर्शाता है, जब लोग बिना किसी बोझ के साथ बिताए पलों को एंजॉय करते हैं। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और इसे धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमन मिश्रा और मारिजके डी’सूज़ा इसके निर्माता हैं। 'चांद मेरा दिल' 22 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Breaking News
- आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप : भारतीय स्कीट निशानेबाज फाइनल से बाहर, मैराज और राइजा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
- 'खासियत' के साथ 'चांद मेरा दिल' में छाया रोमांस का जादू
- देश के वाणिज्यिक बैंकों के ऋण कारोबार में 15.9 फीसदी की वृद्धि: वित्त मंत्रालय
- वैश्विक आर्थिक संकटों के बीच भारत सबसे लचीली व मजबूत अर्थव्यवस्था : मूडीज
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजमार्ग समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की; स्थायित्व और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया
- एक प्रेरणा—विष्णुकुमार का सकारात्मक दृष्टिकोण
- खतरों के खिलाड़ी 15 से पहले सिद्धिविनायक पहुंचे बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना
- मध्य चीन के हुनान प्रांत में आतिशबाजी कारखाने में हुए विस्फोट में 26 लोगों की मौत हो गई।
- बंगाल में भाजपा की जीत का प्रतीक बन चुकी है झालमुड़ीः खंडेलवाल
- पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण नौ मई को
'खासियत' के साथ 'चांद मेरा दिल' में छाया रोमांस का जादू




.jpg)


