Breaking News

आरंग के पास नहर में मिली अज्ञात शख्स की लाश

post

आरंग के पास नहर में मिली अज्ञात शख्स की लाश

रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तोता के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब नहर में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की खबर सामने आई। यह घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने नहर में शव को देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।


You might also like!


RAIPUR WEATHER