धमतरी, 09 मई । भीषण गर्मी के बीच ग्राम कसावाही में पेयजल समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन अब गंभीरता से जुट गया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा शनिवार सुबह स्वयं गांव पहुंचे और ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। बरगद और नीम की छांव में कलेक्टर ने ग्रामीणों, किसानों और महिलाओं ने चर्चा की।
कलेक्टर ने कहा कि गांव में पेयजल संकट की सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा तत्काल बोर खनन का कार्य शुरू कराया गया है, ताकि लोगों को तात्कालिक राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल अस्थायी व्यवस्था है और भविष्य में पाइपलाइन विस्तार सहित स्थायी पेयजल योजना तैयार कर गांव की समस्या का पूरी तरह समाधान किया जाएगा। ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने किसानों से अपील की कि गर्मी के मौसम में धान की खेती से बचें, क्योंकि अत्यधिक जल दोहन से भू-जल स्तर लगातार गिर रहा है। उन्होंने कहा कि पानी बचाना आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करना है। कलेक्टर की अपील पर ग्रामीणों और किसानों ने अगले वर्ष से गर्मी में धान की फसल नहीं लेने तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का सामूहिक संकल्प लिया।
कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की और उन्हें मुर्गीपालन, बकरीपालन तथा अन्य आजीविका गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। किसानों को कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों जैसे सब्जी-भाजी, रागी और औषधीय खेती की ओर बढ़ने की सलाह दी गई। गांव की स्वच्छता व्यवस्था से प्रभावित होकर कलेक्टर ने ग्रामीणों की सराहना की और स्वच्छता सम्मान राशि भेंट की। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन एवं स्कूल परिसर में निर्माणाधीन शेड कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र ठाकुर, एसडीएम पीयूष तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Breaking News
- गैंगस्टर अभय राणा पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया
- मां गायत्री देवी ने शुभेंदु अधिकारी के बचपन को किया याद, दी नसीहत
- धमतरी : कसावाही में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की तैयारी, ग्रामीणों ने गर्मी में धान नहीं लगाने का लिया संकल्प
- गंगरेल बांध से भरे जा रहे धमतरी, कुरुद और नगरी ब्लाक के तालाब
- इतिहास के पन्नों में १० मईः जिन्होंने देश की खुफिया ताकत को दिया आकार
- विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधान मंत्री से मुलाकात की
- वार्ड हेलेट इनविटेशनल टूर्नामेंट: पुरुष हाई जंप में दूसरे स्थान पर रहे तेजस्विन शंकर
- भिलाई का पहला सखी वन स्टॉप सेंटर होगा शुरू, विधायक रिकेश सेन करेंगे उद्घाटन
- सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप अमेरिकी एफडीए प्रमुख मकारी को बर्खास्त करने की योजना बना रहे हैं।
- अहिल्याबाई होल्कर: न्याय और सेवा की महान शासिका
धमतरी : कसावाही में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की तैयारी, ग्रामीणों ने गर्मी में धान नहीं लगाने का लिया संकल्प







