किशनगंज, 12 मई । बिहार में किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत गलगलिया स्थित भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने मंगलवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए दो थाई नागरिकों सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक नेपाली नागरिक और एक भारतीय नागरिक भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार, एसएसबी की 41वीं बटालियन रानीडांगा को भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में तीसरे देश के नागरिकों की संदिग्ध आवाजाही की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह करीब 06 बजे विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 88/08 के समीप रतखोला क्षेत्र में की गई, जो नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
एसएसबी के बीओपी मदनजोत के जवानों एवं क्विक रिस्पॉन्स टीम ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर विस्तृत जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सभी लोग सीमा क्षेत्र से भारत में प्रवेश करने अथवा अन्य स्थानों की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे।
एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास मौजूद दस्तावेजों, यात्रा विवरण एवं अन्य सामग्रियों की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन लोगों का वास्तविक उद्देश्य क्या था तथा क्या इनके संबंध किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क या अवैध गतिविधियों से जुड़े हैं।
कार्रवाई के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी गिरफ्तार लोगों को संबंधित एजेंसियों एवं स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले को लेकर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ जांच में जुटी हुई हैं। भारत-नेपाल सीमा पर लगातार बढ़ाई जा रही निगरानी के बीच एसएसबी की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Breaking News
- मधुरिमा गुरुकुल” बनेगा रोजगार और स्वरोजगार का नया केंद्र
- प्रधानमंत्री के जैविक खेती संदेश का मनोहर गौशाला ने किया स्वागत
- AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा
- पंजाब की लगातार हार के बावजूद स्पिन गेंदबाजी कोच प्लेऑफ की उम्मीदों को लेकर सकारात्मक
- पंजाब विजिलेंस से जुड़े 20 लाख के रिश्वत मामले में तीन रंगेहाथों गिरफ्तार, रीडर राणा फरार
- श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 21 मई को खुलेंगे, ऊखीमठ से 19 को रवाना होगी उत्सव डोली
- जेसीडी प्रभाकर निर्विरोध चुने गए तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर
- वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा संविधान जागरूकता पर व्याख्यान 13 जून को
- ट्रंप कराएंगे सालाना मेडिकल चेकअप
- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने 11 नर्सों को सम्मानित किया
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, दो थाई नागरिक समेत 4 गिरफ्तार



.jpg)



