इस्लामाबाद, 15 मई । पाकिस्तान में फर्जी मुठभेड़ करने के लिए कुख्यात आतंकवाद विरोधी विभाग (सीटीडी) के अधिकारी विद्रोह की आग में सुलग रहे बलोचिस्तान प्रांत के डेरा बुगती जिले की तहसील सुई से दो व्यक्तियों को जबरन उठा ले गए हैं। इनमें एक लेवी अधिकारी भी शामिल है। उसे हाल ही में पुलिस विभाग में स्थानांतरित किया गया है।
द बलोचिस्तान पोस्ट की खबर के अनुसार जबरन उठाये गए पुलिस अधिकारी की पहचान सिराज उर्फ बागा पुत्र बाना बुगती के रूप में हुई है। दूसरे व्यक्ति की पहचान गुल मोहम्मद, पुत्र जार खान हमजानी बुगती के रूप में हुई है। गुल मोहम्मद शिक्षा विभाग में चौकीदार है। इस वर्ष डेरा बुगती में ऐसी घटनाओं में इजाफा हुआ है।
इसके अलावा, 13 मई को हाजी अत्ताउल्लाह के 17 वर्षीय पुत्र शाहब बलोच को दोपहर करीब दो बजे वाशक जिले के नाग इलाके में स्थित उसके घर से उठा लिया गया है। वह मैट्रिक का छात्र है। 11 मई को मछुआरे अमीर बख्श के 18 वर्षीय पुत्र याह्या बलोच को ग्वादर के जिउनी पनवान इलाके में स्थित उसके घर से जबरन ले जाया गया।
पाकिस्तान में सीटीडी को उर्दू में महकमा अंसदाद दहशतगर्दी कहा जाता है। सीटीडी पाकिस्तान की प्रांतीय पुलिस सेवा के अंतर्गत काम करता है। इसका मुख्य काम आतंकवाद से निपटना है। इसे असीमित अधिकार प्राप्त हैं। बलोचिस्तान में लोगों को जबरन गायब किया जाना गंभीर मुद्दा है।
बलोच यकजेहती समिति और अन्य स्थानीय मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, केवल 2025 में 1,200 से अधिक लोगों को जबरन गायब किया गया। जनवरी 2026 में 82 लोग और फरवरी 2026 में 234 लोग लापता बताए गए। इनमें से कई को बाद में छोड़ दिया गया। वॉयस फॉर बलूच मिसिंग पर्सन्स (का दावा है कि 6,000 से अधिक बलोच अभी भी लापता हैं।
Breaking News
- आरजी कर कांड में ममता बनर्जी की भूमिका की भी होगी जांच : सीएम शुभेंदु
- रामेश्वरम मंदिर में लड्डू घोटाला: मुफ्त प्रसाद बेचकर ₹3.40 करोड़ की धोखाधड़ी, छह कर्मचारी निलंबित
- भ्रामक विज्ञापनों के लिए दो कोचिंग संस्थानों पर लगा 15 लाख रुपये का जुर्माना
- प्रधानमंत्री ने यूएई पर हमलों की निंदा की, स्वतंत्र होर्मुज के लिए संवाद और कूटनीति पर जोर
- एमसीबी : जिला प्रशासन का सख्त निर्देश: सिर्फ वाहनों को ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल: अवैध खरीद-बिक्री पर होगी कड़ी कार्रवाई
- अटल विश्वविद्यालय में ‘सशक्त नागरिक’ संकल्प बैठक, राष्ट्रहित में जागरूकता पर जोर
- ब्रिक्स बैठक में जयशंकर का विश्व व्यवस्था में सहयोग, संवाद, सुधार पर बल
- OpenAI ने iOS और Android के लिए ChatGPT मोबाइल ऐप में Codex लॉन्च किया
- दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण हेतु आवेदन
- आईपीएल 2026: आज लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा
बलोचिस्तान में सीटीडी के अधिकारी दो व्यक्तियों को जबरन उठा ले गए







