काठमांडू, 21 मई। भारत के गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के लिए 40 किलो चंदन भेंट की गई है। मंदिर की दैनिक पूजा में उपयोग के लिए मुख्य पुजारी गणेश भट्ट की उपस्थिति में चंदन की लकड़ी सौंपी गई।
पशुपतिनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी (मूलभट्ट) ने बताया कि भारत के गृहमंत्री अमित शाह जी के तरफ से ४० किलो चंदन की लकड़ी मंदिर में नित्य पूजा के लिए अर्पित की गई है। पुष्य नक्षत्र के अवसर पर गृहमंत्री शाह की तरफ से यह चंदन की लकड़ी पशुपति क्षेत्र विकास कोष को हस्तांतरित की गई।
उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से पिछले कई वर्षों से पशुपतिनाथ मंदिर में चंदन की लकड़ी भेजी जाती रही है। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार २०१४ में नेपाल भ्रमण पर आए प्रधानमंत्री मोदी ने उसी समय ५० किलो चंदन अर्पित की थी।
Breaking News
- विदेश यात्रा के दौरान वैश्विक नेताओं को प्रधानमंत्री ने दिए कला, विरासत और व्यंजनों से भरे उपहार
- माउंट एवरेस्ट पर एक ही दिन में सबसे अधिक शिखर पर पहुंचने का रिकॉर्ड 274 पर्वतारोहियों के साथ बना, जिनमें तीन भारतीय भी शामिल थे।
- मसानम् स्वामी मंदिर का अनाेखा उत्सव शुरू, केवल पुरुष हाेते शामिल और करते मांसाहारी सामूहिक भोज
- कांकेर पुलिस की नई पहल “ग्रीन पेट्रोलिंग” सेवा का हुआ शुभारंभ
- रेल यात्रियों से सतर्क व सजग रहने की अपील, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना 139 पर दें : रेलवे
- अनुराग कश्यप की 'बंदर' का ट्रेलर रिलीज, बॉबी देओल के अंदाज़ ने जीता दिल
- क्या इंसानों को बूढ़ा होने से रोक सकती है एआई? सैम ऑल्टमैन ने लगाया करोड़ों का दांव
- भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने पशुपतिनाथ मंदिर में भेंट की ४० किलो चंदन की लकड़ी
- केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार शुक्रवार को जीवन ऐप, केयरगिवर डैशबोर्ड का शुभारंभ करेंगे
- रायपुर : सुशासन तिहार 2026: घरजियाबथान शिविर में 80 पेंशन आवेदनों का मौके पर ही निराकरण
भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने पशुपतिनाथ मंदिर में भेंट की ४० किलो चंदन की लकड़ी







