Breaking News

महाराष्ट्र के लालिंग घाट पर तीन वाहनों की टक्कर में छह की मौत, 26 घायल


देश 25 May 2026
post

महाराष्ट्र के लालिंग घाट पर तीन वाहनों की टक्कर में छह की मौत, 26 घायल

मुंबई, 25 मई । महाराष्ट्र के धुले जिले में मुंबई-आगरा हाइवे लालिंग घाट पर सोमवार तडक़े हुई तीन वाहनों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज धुले के भाऊसाहेब हीरे सरकारी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस घटना की छानबीन मोहाडी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज तडक़े करीबतीन बजे लालिंग घाट पर विपरीत दिशा में चल रहे एक रेती भरे डंपर ने शराब ले जा रहे एक ट्रक में ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद टोल प्लाज़ा के कर्मचारी और वहां मौजूद लोग घायलों को बचाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार निजी ट्रैवेल बस ने दोनों वाहनों को टक्कर मार दिया। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई और करीब २६ लोग घायल हो गए। इस घटना में सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है।

मृतकों में लग्जऱी बस का ड्राइवर जावेद खान (43), मनोज नरवाल (32), टोल कर्मचारी गणेश हिरामन थोरात (35) की पहचान की जा चुकी है, जबकि तीन अन्य की पहचान का प्रयास जारी है। घायलों में सुरभि महाजन (32), शिवाय महाजन (9), दीपक वाल्के (26), सपना महाजन (40), अनिता वाल्के (45), विजय सिंह (50), तबरीश अंसारी (45), सपना दीवान (35), इमरान खान (35), भावना हटकर (28), हुसैना (32), समीन सैयद (45), शकीला सैयद (50), सैयद अयूब (45), शैलेश आक्या (22), जेबन अली (58), मुस्कान खान (22), अनिल वर्मा (53), अरविंद जैन (47), अजय कुमार (26), सईद मोहम्मद (31), अंकित राजपूत (24), अभिजीत आप्टे (25), कनक सोनी (19), और संगीता सोनी (47) शामिल हैं। मोहादी पुलिस स्टेशन की टीम घटना की आगे की जांच कर रही है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER