Breaking News

नायब तहसीलदार से मारपीट के विरोध में प्रदेशभर के तहसीलदार-नायब तहसीलदार हड़ताल पर

post

नायब तहसीलदार से मारपीट के विरोध में प्रदेशभर के तहसीलदार-नायब तहसीलदार हड़ताल पर

 सरगुजा  01 जून । सरगुजा जिले के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ हुई मारपीट की घटना ने प्रदेशभर के राजस्व अधिकारियों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। घटना के कई दिन बाद भी मुख्य आरोपिताें की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने आज 1 जून से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन कलमबंद, कामबंद और सामूहिक अवकाश पर है।

जानकारी के अनुसार 27 मई को राजापुर उप तहसील, तहसील मैनपाट, जिला सरगुजा में पदस्थ नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तुषार मानिक अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने की घटना सामने आई। मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में गहरा रोष व्याप्त है।

घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने 29 मई को प्रदेशव्यापी सांकेतिक अवकाश लेकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया था। संघ ने शासन-प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी, लेकिन अब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन को उग्र रूप देने का निर्णय लिया गया है।

इसी क्रम में कोरबा जिले में भी संघ के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर कुणाल दुदावत को आज ज्ञापन सौंपकर घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि फील्ड में कार्यरत राजस्व अधिकारियों और कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा ऐसी घटनाएं प्रशासनिक व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं।

राजस्व अधिकारियों की इस हड़ताल का सीधा असर आम जनता पर पड़ सकता है। नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित राजस्व विभाग से जुड़े सैकड़ों कार्य प्रभावित होने की आशंका है। किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को भी आवश्यक दस्तावेजों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

संघ ने स्पष्ट किया है कि दोषियों की गिरफ्तारी और अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, इस घटनाक्रम के बाद शासन पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ गया

You might also like!


RAIPUR WEATHER