Breaking News

राष्ट्रपति मुर्मु ने पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेश, अमृत उद्यान में रखे गए जलपात्रों का किया उल्लेख


देश 04 June 2026
post

राष्ट्रपति मुर्मु ने पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेश, अमृत उद्यान में रखे गए जलपात्रों का किया उल्लेख

नई दिल्ली, 04 जून । भीषण गर्मी से पक्षियों को राहत देने के लिए राष्ट्रपति भवन, अमृत उद्यान और अन्य परिसर में जलपात्रों को रखा गया है। राष्ट्रपति ने कहा ये जलपात्र पक्षियों को बहुत राहत दे रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के गुरुवार को आधिकारिक एक्स हैंडल पर वीडियो जारी करते हुए इस पहल की सराहना की गई। इस वीडियो में पक्षियों को पानी पीते हुए दिखाया गया है। राष्ट्रपति ने आम लोगों से प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील रहने का अप्रत्यक्ष आह्वान किया।

राष्ट्रपति ने भीषण गर्मी के बीच पक्षियों के लिए किए जा रहे प्रयासों को संवेदनशीलता और प्रकृति के प्रति सामंजस्य की तारीफ करते हुए कहा कि इस कठिन मौसम में अमृत उद्यान और राष्ट्रपति भवन के अन्य स्थानों पर पक्षियों के लिए रखे गए जलपात्र उन्हें राहत और आराम प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह एक छोटा-सा प्रयास है, जो जीव-जंतुओं के प्रति करुणा और उनके साथ सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सरल कदम पर्यावरण संरक्षण और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER