रायपुर 04 जून । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार काे सुशासन तिहार के तहत बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे, विकास कार्यों की सौगात देंगे और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम लगभग 4 बजे हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचेंगे। वे हेमूनगर स्थित बंधवा तालाब के समीप ईशिका पार्क में आयोजित सुशासन शिविर में शामिल होकर आम नागरिकों से रूबरू होंगे। इस दौरान वे जनसमस्याओं और सुझावों को सुनने के साथ-साथ विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।इसके पश्चात मुख्यमंत्री दयालबंद मधुबन पहुंचकर प्रस्तावित एजुकेशन हब निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। दौरे के दौरान वे कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी लेंगे।
बैठक में बिलासपुर सहित पांच जिलों के अधिकारियों के साथ सुशासन तिहार के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और जमीनी प्रभाव की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री जनहितकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति का फीडबैक लेने के साथ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।मुख्यमंत्री का यह दौरा सुशासन, जवाबदेही और विकास कार्यों की गति को परखने के साथ-साथ आम जनता और शासन के बीच संवाद को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Breaking News
- नदी से नल तक का सफर : जल जीवन मिशन ने मोहनटोला में बदली जिंदगी की धारा
- गौरेला पेंड्रा मरवाही : जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करुंगा : कलेक्टर
- 11 जून को कड़ी सुरक्षा व नियमों के बीच होंगे प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा
- वाराणसी में ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की दूसरी बैठक शुरू, सांस्कृतिक सहयोग और विरासत संरक्षण पर मंथन
- तेल अवीव-बेरूत शांति पथ पर, लेबनान में बनेंगे बफर जोन, हिजबुल्लाह ने तोड़ा संघर्ष विराम तो होगा हमला, ईरान ने फंसाया पेच
- आरबीआई के जून एमपीसी फैसले का शुक्रवार सुबह 10 बजे ऐलान करेंगे संजय मल्होत्रा
- ऑनलाइन क्विज़ में सबसे अधिक भागीदारी के लिए MY Bharat ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
- पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं : राज्यपाल डेका
- सूरजपुर : झाड़ू की आड़ में बस से भेजा जा रहा था 20 क्विंटल गांजा, पुलिस ने पकड़ी दो करोड़ की खेप
- गृह मंत्रालय पर कथित टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
सुशासन तिहार : आज बिलासपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री साय







