वेलिंगटन, 12 जून। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 2026-27 सत्र के लिए शुक्रवार को महिला टीम के 17 सदस्यीय केंद्रीय अनुबंध की घोषणा कर दी। इस सूची में फ्लोरा डेवोनशायर, नेंसी पटेल और इज़ी शार्प को पहली बार शामिल किया गया है।
इन तीनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल करते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अनुभवी खिलाड़ियों सुजी बेट्स, लॉरेन डाउन और लिया ताहुहू की जगह दी है। वहीं सोफी डिवाइन भी इस बार अनुबंध सूची में शामिल नहीं हैं। लॉरेन डाउन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुकी हैं, जबकि सुजी बेट्स, लिया ताहुहू और सोफी डिवाइन महिला टी20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगी।
फ्लोरा डेवोनशायर और इज़ी शार्प को पिछले वर्ष न्यूजीलैंड क्रिकेट के ‘सेंट्रल प्लेयर्स ऑफ इंटरेस्ट’ कार्यक्रम के जरिए तैयार किया गया था। यह कार्यक्रम प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तेजी से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए बनाया गया है।
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की बाएं हाथ की बल्लेबाज ऑलराउंडर फ्लोरा डेवोनशायर ने मार्च 2025 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और इसके बाद दो विश्व कप टीमों में जगह बनाई।
स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर नेंसी पटेल की केंद्रीय अनुबंध सूची में वापसी हुई है। उन्हें इससे पहले 2022-23 में भी अनुबंध मिला था। फरवरी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाली नेंसी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 14 विकेट लेकर शानदार शुरुआत की है। महिला टी20 विश्व कप की तैयारी के दौरान उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में 18 रन देकर 4 विकेट भी लिए थे।
टिमारू की आक्रामक बल्लेबाज इज़ी शार्प ने 2023 में उद्घाटन अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड की कप्तानी की थी। 2025-26 सुपर स्मैश सत्र में उन्होंने 30 की औसत और 128 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए अपनी टीम की सबसे सफल बल्लेबाज रहीं।
मुख्य कोच बेन सॉयर ने कहा कि फ्लोरा की बल्लेबाजी में ताकत और विविधता है, नेंसी गेंदबाजी में बेहद अनुशासित हैं और इज़ी भविष्य में सोफी डिवाइन जैसी भूमिका निभाने की क्षमता रखती हैं।
न्यूजीलैंड महिला टीम केंद्रीय अनुबंध सूची (2026-27)
ईडन कार्सन, फ्लोरा डेवोनशायर, इज़ी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रूक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस, बेला जेम्स, फ्रैन जोनास, जेस केर, मेली केर, रोजमेरी मेयर, नेंसी पटेल, मॉली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हैना रो और इज़ी शार्प।
Breaking News
- बस्तर पुलिस ने 100 से अधिक गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक स्वामियों को सौंपा
- बस्तर पुलिस ने 100 से अधिक गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक स्वामियों को सौंपा
- 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं दिशा पाटनी, संघर्ष से लिखी सफलता की कहानी
- ईरान ने अमेरिका के साथ हुए समझौते पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है, राजनयिक प्रयासों को एक महत्वपूर्ण परीक्षा का सामना करना पड़ रहा है।
- मेट्टूर बांध से नहीं छोड़ा गया पानी, कावेरी डेल्टा के 16 लाख एकड़ कृषि क्षेत्र पर संकट, किसान निराश
- छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव
- एक मां ने ओपनएआई पर मुकदमा दायर किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि चैटजीपीटी ने बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया।
- न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के केंद्रीय अनुबंध में डेवोनशायर, नेंसी और इज़ी शार्प को मिली जगह
- स्टॉक मार्केट में हेक्सागॉन न्यूट्रिशन की प्रीमियम एंट्री, मुनाफे में आईपीओ निवेशक
- थाई राजा की सबसे बड़ी बेटी का लंबी बीमारी के बाद 47 वर्ष की आयु में निधन हो गया, राजमहल ने यह जानकारी दी।
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के केंद्रीय अनुबंध में डेवोनशायर, नेंसी और इज़ी शार्प को मिली जगह







