नई दिल्ली, 13 जून। ओमान के तट पर लियाकी फ्रीडम जहाज पर हमले और भारतीय नाविकों की मौत की खबरों को भारत सरकार ने पूरी तरह गलत बताया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जहाज पर मौजूद चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। मंत्रालय ने मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि अमेरिकी हमले में इस जहाज पर सवार भारतीय नाविक मारे गए हैं।
विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि उन्होंने जहाज लियाकी फ्रीडम के मास्टर से बात की है, जिन्होंने पुष्टि की है कि सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और बताई गई जानकारी गलत है।
इससे पहले भारतीय जहाजों पर हुए अमेरिकी हमलों को लेकर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने शनिवार तड़के अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात की और खाड़ी में अमेरिकी नौसेना की ओर से किए गए हमलों में तीन भारतीय नाविकों के मारे जाने पर भारत का कड़ा विरोध दर्ज कराया।
जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “आज शाम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की। खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर भारत का कड़ा विरोध दर्ज कराया। वाणिज्यिक जहाजों पर इस तरह की घातक कार्रवाई उचित नहीं है।”
Breaking News
- ओमान तट पर लियाकी फ्रीडम जहाज पर हमले की खबर गलत, चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षितः विदेश मंत्रालय
- विक्रम भट्ट की हॉरर फ्रेंचाइजी ने फिर जगाया खौफ
- घर पर बनाएं हलवाई जैसे क्रिस्पी पकौड़े, जानें खास टिप्स
- महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रनों से हराया
- भारत में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि बने डॉ. इवान हुतिन, सिबी जॉर्ज को सौंपे दस्तावेज
- नगरपालिका भर्ती घोटाले में टीएमसी विधायक मदन मित्रा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
- बस्तर पुलिस ने 100 से अधिक गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक स्वामियों को सौंपा
- बस्तर पुलिस ने 100 से अधिक गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक स्वामियों को सौंपा
- 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं दिशा पाटनी, संघर्ष से लिखी सफलता की कहानी
- ईरान ने अमेरिका के साथ हुए समझौते पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है, राजनयिक प्रयासों को एक महत्वपूर्ण परीक्षा का सामना करना पड़ रहा है।
ओमान तट पर लियाकी फ्रीडम जहाज पर हमले की खबर गलत, चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षितः विदेश मंत्रालय







