क्वेटा (बलोचिस्तान), 19 जून। पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर लंबे समय से बंद है। इस वजह से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच होने वाला व्यापार रुक गया है। इससे व्यापारियों को अरबों रुपये का नुकसान हुआ है।
बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार पाक-अफगान ज्वाइंट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने गुरुवार को दावा किया है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ट्रेड रूट और बॉर्डर बंद होने से पाकिस्तानी व्यापारियों को पिछले आठ महीनों में 278 अरब रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। साथ ही अफगानिस्तान के उद्योगपतियों को भी पिछले आठ महीनों में लगभग 140 अरब पाकिस्तानी रुपये का नुकसान हुआ है।
हाल ही में हुए पाकिस्तान इकोनॉमिक्स सर्वे के मुताबिक बॉर्डर सिक्योरिटी मैनेजमेंट के मुद्दों की वजह से 2025 में अफगानिस्तान से पाकिस्तान का सालाना एक्सपोर्ट 4.5 प्रतिशत से घटकर 1.5 प्रतिशत रह गया है। इस सर्वे के मुताबिक अफगानिस्तान पहले उन टॉप 10 देशों में शामिल था, जहां पाकिस्तान अधिक एक्सपोर्ट करता था, लेकिन अब वह लिस्ट से बाहर हो गया है।
दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर तनाव की वजह से पिछले साल 13 अक्टूबर से तोरखम और चमन समेत सभी बॉर्डर बंद हैं और अब सिर्फ पाकिस्तान से अफगान शरणार्थियों को ही अफगानिस्तान लौटने की इजाजत है। नाकाबंदी से दोनों देशों के कई सेक्टर प्रभावित हो रहे हैं, जिनमें सबसे अहम इकोनॉमिक सेक्टर है और आपसी व्यापार को बहुत नुकसान हुआ है, जबकि दूसरे सेक्टर में मेडिकल टूरिज्म पर भी असर पड़ा है।
पाकिस्तान इकोनॉमिक्स सर्वे के अनुसार पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सालाना ट्रेड वॉल्यूम लगभग एक बिलियन डॉलर है, लेकिन बॉर्डर बंद होने से ट्रेड पर बहुत बुरा असर पड़ा है।
Breaking News
- पारंपरिक सैन्य क्षमताएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी पहले थीं : राजनाथ सिंह
- जियो प्लेटफॉर्म्स सेबी के समक्ष दाखिल करेगा आईपीओ दस्तावेज: मुकेश अंबानी
- खगोलविदों ने शक्तिशाली ब्रह्मांडीय एक्स-रे चमक के पीछे के सुराग खोजे
- छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
- फीफा विश्व कप : नॉकआउट चरण में पहुंचने वाला पहला देश बना मेक्सिको, दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया
- पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर बंद होने से व्यापारियों को अरबों रुपये का नुकसान
- जयराम रमेश ने 'ग्रेट निकोबार' परियोजना पर पर्यावरण मंत्री को फिर लिखा पत्र
- अमर प्रेरणा के स्रोत : श्री गुरुजी गोलवलकर की पुण्यतिथि पर विशेष
- ऑरेंज जूस कॉफी चर्चा में, घर पर तैयार करने की आसान रेसिपी
- फिल्म समीक्षा : हंसी, सस्पेंस और भावनाओं से भरपूर है 'हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं'
पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर बंद होने से व्यापारियों को अरबों रुपये का नुकसान







