विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जून में अब तक 53,022 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेचे हैं। हालांकि, एफपीआई द्वारा चुनिंदा खरीदारी के कारण इस महीने के उत्तरार्ध में बिकवाली का दबाव काफी कम हो गया है। पिछले सप्ताह के चारों सत्रों में वे शुद्ध खरीदार बने रहे । रुपये की स्थिरता ने पिछले दो हफ्तों में विदेशी निवेशकों की रुचि में फिर से वृद्धि को बढ़ावा दिया है।
इस बीच, सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा इस महीने की शुरुआत में स्थिर दीर्घकालिक विदेशी पूंजी आकर्षित करने, सरकारी प्रतिभूति बाजार को गहरा करने और देश के ऋण बाजार को मजबूत करने के लिए घोषित उपायों की श्रृंखला के परिणामस्वरूप जून में भारतीय ऋण बाजार में रिकॉर्ड प्रवाह हुआ है। डिपॉजिटरी डेटा के अनुसार, जून में अब तक डेट जनरल लिमिट में 24,518 करोड़ रुपये का प्रवाह दर्ज किया गया है। फुली एक्सेसिबल रूट की ऋण श्रेणियों में 20,958 करोड़ रुपये और वॉलंटरी रिटेंशन रूट में 3,518 करोड़ रुपये का प्रवाह दर्ज किया गया है।







