नई दिल्ली, 03 जुलाई (हि.स.)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई नेताओं ने कारगिल युद्ध में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद कैप्टन मनोज कुमार पांडेय के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया है।
बिरला ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में कैप्टन मनोज कुमार पांडेय के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि कारगिल संघर्ष के दौरान बटालिक क्षेत्र में उन्होंने साहस, नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण का परिचय दिया। कठिन परिस्थितियों में भी अपने साथियों का नेतृत्व करते हुए उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान भारतीय सेना के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। कैप्टन पांडेय का जीवन और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मां भारती के गौरव की रक्षा के लिए मर-मिटने वाले मनोज कुमार पांडे जैसे वीर सपूत पर इस माटी के कण-कण को सदैव गर्व रहेगा।
केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मनोज कुमार पांडेय का अद्वितीय पराक्रम, अटूट राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राष्ट्र सदैव उनके शौर्य और बलिदान का ऋणी रहेगा।
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कैप्टन मनोज कुमार पांडेय के बलिदान दिवस पर नमन करते हुए कहा कि देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान हम सभी को सदैव राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान और पराक्रम राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा और अखंडता के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान तथा अदम्य साहस सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी कैप्टन पांडेय के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कारगिल युद्ध के अमर शहीद को नमन करते हुए कहा कि उनका अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान देश के हर एक नागरिक को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
उल्लेखनीय है कि कैप्टन पांडेय का बलिदान दिवस 3 जुलाई को मनाया जाता है। उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध (ऑपरेशन विजय) के दौरान बटालिक सेक्टर में खालूबार चोटी को पाकिस्तानी घुसपैठियों से मुक्त कराते हुए 3 जुलाई 1999 को वीरगति प्राप्त की थी।
Breaking News
- विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
- रिमिक्स पर बजता है 90s का ये गाना, हीरो थे गोविंदा, लेकिन अमिताभ बच्चन को देखती रह गई थी 30 साल छोटी एक्ट्रेस
- अपनी उम्र बढ़ानी है? इन 5 बातों को आज से ही गांठ बांध लीजिए
- जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने बरदिया समूह जल प्रदाय योजना समय-सीमा में पूर्ण करें : कलेक्टर
- ज्यादा कार्य दिवस, अधिक मजदूरी से श्रमिको को दोहरा लाभ
- पासेवाड़ा रेंजर की नाक के नीचे बाघों का कत्ल, आखिर शिकारियों को किसका संरक्षण?
- विश्व खेल पत्रकार दिवस पर रायपुर प्रेस क्लब में खेल पत्रकारों का सम्मान
- गुजरात और असम के क्षेत्रों में नेटवर्क गुणवत्ता की जांच में बीएसएनएल का प्रदर्शन सबसे खराब
- फ्रांसीसी कंपनियों को ‘विकसित भारत’ में भागीदार बनने के लिए वित्त मंत्री का न्योता
- विश्व कप की दौड़ तेज होने के बीच भारत अगस्त में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा।
ओम बिरला समेत कई नेताओं ने अमर शहीद कैप्टन मनोज कुमार पांडेय को किया नमन







