रायपुर 05 जुलाई । पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी कलाकार डॉ. तीजन बाई के निधन पर पूरे छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे राज्य ही नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
मुख्यमंत्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. तीजन बाई छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर गाथाकार थीं। उन्होंने अपनी विलक्षण प्रतिभा, सशक्त गायन शैली और पंडवानी कला के अद्भुत प्रस्तुतीकरण से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। लोक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में उनका योगदान सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. तीजन बाई का जीवन लोककला के प्रति समर्पण, संघर्ष और उत्कृष्टता का प्रेरक उदाहरण है। उनकी कला और व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों, उनके असंख्य प्रशंसकों और समस्त लोककला जगत को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
Breaking News
- iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा
- वेज फ्राइड राइस रेसिपी: आसान और टेस्टी चाइनीज स्टाइल डिश
- फीफा विश्व कप 2026: शानदार प्रदर्शन करते हुए मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
- डॉ. तीजन बाई के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक
- नेपाल में हाथी ने ली मां बेटे की जान, अब तक 25 लोगों को उतार चुका है मौत के घाट
- जम्मू से 6,721 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था रवाना, 87 विदेशी नागरिक भी शामिल
- छत्तीसगढ़ की प्रख्यात लोक कलाकार तीजन बाई का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर केइको फुजिमोरी को बधाई दी
- प्रधानमंत्री मोदी ने पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर केइको फुजिमोरी को बधाई दी।
- नेटवर्क के 400 उपग्रहों के करीब पहुंचने के साथ ही अमेज़न इस साल लियो इंटरनेट सेवा की प्रारंभिक शुरुआत करेगा।
डॉ. तीजन बाई के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक







