Breaking News

नागपुर में तीसरी ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक का समापन


देश 13 July 2026
post

नागपुर में तीसरी ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक का समापन

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के अंतर्गत नागपुर में आयोजित तीसरी ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक का आज समापन हुआ। चार दिवसीय यह बैठक 9 जुलाई को शुरू हुई थी।

इसका समापन मंत्रिस्तरीय घोषणापत्र को सर्वसम्मति से अपनाने के साथ हुआ, जिसमें सतत परिवहन, रसद, परिवहन में कार्बन उत्सर्जन कम करना, सतत विमानन ईंधन, शहरी गतिशीलता, चक्रीय अवसंरचना और रेलवे अनुसंधान सहित विभिन्न क्षेत्रों में ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कल बैठक की अध्यक्षता की। उन्‍होंने इसके लिए सभी प्रतिभागी प्रतिनिधिमंडलों को धन्यवाद दिया।

इस बैठक से पहले 9 और 10 जुलाई को ब्रिक्स परिवहन कार्य समूह के वरिष्ठ अधिकारियों की तीसरी बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें एजेंडा के परिणाम और मंत्रिस्तरीय घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया गया था।

इस चार दिवसीय कार्यक्रम में ब्रिक्स सदस्य देशों के परिवहन मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया।

You might also like!


RAIPUR WEATHER