संसद के मानसून सत्र के कल से प्रारंभ होने से पहले सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक के दौरान सरकार संसद के दोनों सदनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगेगी।
मानसून सत्र कल से शुरू होगा और अगले महीने की 13 तारीख तक चलेगा। सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और उन्हें पारित करने का कार्यक्रम निर्धारित है।







