नई दिल्ली, 22 जुलाई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने बुधवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि पवार और सुले ने दिन में संसद परिसर में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की। हालांकि, मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर जारी प्रदर्शन में शामिल हुए थे। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया है।
Breaking News
- लॉक अप 2 में नया ट्विस्ट! रेबेल किड के भविष्य को लेकर शुरू हुई चर्चा
- लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 1 दिन में 4.10 लाख करोड़ की चपत
- पपीता खाने के फायदे
- इंग्लैंड 2027 में पहली बार मिक्स्ड डिसेबिलिटी एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेज़बानी करेगा
- बीपीसीएल को पहली तिमाही में 3,962 करोड़ रुपये का घाटा
- यूनिसेफ संग समन्वित कार्ययोजना बनेगी
- आयातित जेनेरिक दवाओं पर 2 साल तक टैरिफ शून्य, उसके बाद लगेगा 100 व 200 फीसदीः ट्रंप
- टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित
- एसकेएम के आह्वान पर किसानों का राज्यव्यापी प्रदर्शन, तीन घंटे टोल फ्री रहा पंजाब
- चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात में जयशंकर ने उठाया व्यापार संतुलन का मुद्दा, अमेरिकी व रूसी समकक्षों से भी मुलाकात
शरद पवार और सुप्रिया सुले ने संसद भवन में प्रधानमंत्री से मुलाकात की







