वाशिंगटन/तेहरान, 28 जुलाई। अमेरिका और ईरान की हठ की वजह से अंतरराष्ट्रीय समुद्री गलियारा होर्मुज जलडमरूमध्य के खौलते पानी से झुलस रहे समूचे मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) को राहत की खुशखबरी मिल सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन की तेहरान के साथ "बहुत दोस्ताना बातचीत" हो रही है। मगर उन्होंने संकेत दिया है कि वह लंबी बातचीत के लिए तैयार नहीं हैं। वह चाहते हैं कि जो कुछ भी हो जल्द हो। इस पर ईरान ने कहा कि अमेरिका युद्ध से बाहर निकलने का रास्ता खोजने के लिए तड़प रहा है।
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में ईरान सावधानी से नपे-तुले और व्यावहारिक तरीके से आगे बढ़ रहा है वह चाहता है कि शांति लौटे पर अमेरिका की मनमानी शर्तों पर नहीं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कही गई यह शायद सबसे अहम बात है। ईरान मिला-जुला और दोतरफा संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि तेहरान भविष्य में टकराव की स्थितियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
ईरान की सेना के प्रमुख ने भी यही बात दोहराई है। ईरान यह भी कह रहा है कि कूटनीति के दरवाजे न तो पूरी तरह खुले हैं और न ही पूरी तरह बंद, बल्कि वे थोड़े खुले हैं। उधर, अमेरिका यह पक्का करना चाहता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल जाए। ट्रंप का कहना है कि अगर ईरान जिद पर अड़ा रहा तो उसके खिलाफ कड़ी सैन्य कार्रवाई का विकल्प उनके पास है।
इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू वाशिंगटन पहुंच चुके हैं। उनके ट्रंप से मिलने की उम्मीद है। इस मुलाकात में ईरान के साथ युद्ध का मुद्दा सबसे अहम हो सकता है। वहीं, सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित समूहों के ड्रोन हमले की निंदा की है। इन समहों ने रियाद और पूर्वी प्रांत में तेल सुविधाओं को निशाना बनाया है।
Breaking News
- राज्यसभा में एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पेश, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन बुधवार तक स्थगित
- दिल्ली में 'सराय काले खां लूप' पर जाम से मुक्ति दिलाने को एनएचएआई ने शुरू किया काम
- धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
- वन विभाग द्वारा बस्तर के जंगलों की निगरानी थर्मल ड्रोन कैमरों से शुरू
- मुख्यमंत्री साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना
- यूपीसीए स्पीड हंट से उत्तर प्रदेश में छिपी तेज गेंदबाजी प्रतिभाओं को मिल रहा बड़ा मंच : भुवनेश्वर कुमार
- पुदीने के पत्ते खाने के फायदे
- लोकसभा अध्यक्ष व अन्य ने 'विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस' की देशवासियों को दी शुभकामनाएं
- उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश, चारधाम यात्रा पर दो दिन के लिए रोक, अगले 48 घंटे भारी, मालदेवता में 233 मिमी वर्षा
- सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष और दीपक बालियान लौटे घर
होर्मुज में शांति के प्रयास, अच्छी वार्ता के कयास, ट्रंप ने कहा- जल्दी करो







