Breaking News

नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी ने एमएसएमई को मजबूत करने पर जोर दिया


देश 06 August 2026
post

नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी ने एमएसएमई को मजबूत करने पर जोर दिया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी ने सूक्ष्‍म, लघु और मध्यम उद्यमों-एमएसएमई को मजबूत करने, निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देने और प्रौद्योगिकी, नवाचार तथा बेहतर बाजार एकीकरण के माध्यम से प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया है। आज नई दिल्ली में एशियाई विकास बैंक- एडीबी की देश भागीदारी रणनीति 2028-2032 पर आर्थिक मामलों के विभाग और एडीबी की संयुक्त परामर्श कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्‍होंने यह बात कही।

डॉ लाहिडी ने सतत, समावेशी और लचीले विकास को गति देने के लिए एक मजबूत राज्‍य स्‍तरीय दृष्टिकोण, शहरी स्थानीय निकायों के वित्तीय सशक्तिकरण तथा एडीबी, भारत सरकार और राज्यों के बीच निरंतर सहयोग के महत्व पर भी बल दिया। उन्‍होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी देश भागीदारी रणनीति भारत की दीर्घकालिक विकास आकांक्षाओं में सार्थक योगदान देगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER