डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला मामलों की संख्या 4,000 का आंकड़ा पार कर गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इबोला के कुल मामलों की संख्या 4,053 तक पहुंच गई है, जिसमें 1,850 मौतें भी शामिल हैं। फिलहाल 694 मरीज आइसोलेशन में हैं या अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, जबकि 793 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने कहा कि कांगो में इबोला के प्रकोप से 330 बच्चों की मौत हो गई है और इटुरी प्रांत में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से बाधित हो रही हैं।







