Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया


देश 07 August 2026
post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सभी नागरिकों से उत्‍साह और प्रसन्‍नता के साथ आज राष्‍ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने का आग्रह किया है। एक वीडियो  संदेश साझा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि 7 अगस्‍त 1905 को भारत के स्‍वाधीनता संग्राम के हिस्‍से के रूप में स्‍वदेशी आंदोलन का शुभारंभ किया गया था और  समाज के हर वर्ग के लोगों ने एकजुट होकर ब्रिटिश शासन के विरूद्ध एतिहासिक लडाई लड़ी। उन्‍होंने लोगों को निर्धन बुनकर परिवारों और अपने हाथों से कपड़े बनाने वाले कलाकारों को समर्थन देने के लिए प्रोरित किया। प्रधानमंत्री ने एक आत्‍मनिर्भर देश बनाने के लिए इन छोटे और आर्थ‍िक रूप से कमजोर बुनकर परिवारों को सशक्‍त बनाने के महत्‍व का उल्‍लेख किया। 
 

You might also like!


RAIPUR WEATHER