Breaking News

हल्द्वानी में शुद्धिकरण देश के लिए सही नहीं, संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई हो: खरगे


देश 13 August 2026
post

हल्द्वानी में शुद्धिकरण देश के लिए सही नहीं, संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई हो: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी में उनकी रैली के बाद कथित शुद्धिकरण कार्यक्रम को लेकर कहा कि इस तरह का शुद्धिकरण देश को बांटने का काम करता है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में शुद्धिकरण करने वाले सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

खरगे ने बुधवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हल्द्वानी में जो हुआ, वह देश के लिए सही नहीं है और इससे देश को बांटने का काम होता है।

इससे पहले खरगे ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि उन्होंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में लोगों को संबोधित किया। रैली में उन्होंने किसी धर्म और समाज का नाम नहीं लिया। वहां सिर्फ लोगों की समस्याओं को बताया। खरगे ने आरोप लगाया कि रैलीस्थल से उनके जाने के बाद बुधवार को भाजपा के लोगों ने उस जगह का शुद्धिकरण किया। यह निंदनीय है।

उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी में यह विवाद कांग्रेस अध्यक्ष की रैली के बाद शुरू हुआ। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में 8 अगस्त को कांग्रेस की 'विजय शंखनाद रैली' आयोजित हुई थी। इसके दो दिनों बाद 10 अगस्त को उसी मैदान में 'श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास' की ओर से हवन-पूजन और कथित शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के फोटो और वीडियो सामने आने के बाद मामला राजनीतिक विवाद में बदल गया।

You might also like!


RAIPUR WEATHER