नागरिक उड्डयन मंत्री ने विजयवाड़ा और वाराणसी के बीच सीधी हवाई कनेक्टिविटी का शुभारंभ किया।
नागरिक उड्डयन मंत्री ने विजयवाड़ा और वाराणसी के बीच सीधी हवाई कनेक्टिविटी का शुभारंभ किया।
नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने कल विजयवाड़ा और वाराणसी
के बीच सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में नायडू ने कहा
कि इस पहल से श्री कनक दुर्गा अम्मा और बाबा काशी विश्वनाथ के पवित्र तीर्थ स्थलों
के बीच तीर्थयात्रा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अल्लूरी सीताराम राजू भोगपुरम हवाई अड्डे के
उद्घाटन के बाद, विजयवाड़ा, राजमुंद्री और कडप्पा में नए हवाई
अड्डे के टर्मिनलों का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है।