स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लोकभवन में नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, रायपुर द्वारा संचालित प्रेरणा गुरुकुलम विद्या पीठम की नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया। यह स्मार्ट स्टिक छात्राओं को सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर तरीके से आवागमन में सहायता करेगी।
इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी तथा राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना उपस्थित थे।
राज्यपाल ने छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को समान अवसर और आत्मनिर्भरता प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से नेत्रहीन विद्यार्थियों के जीवन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
Breaking News
- इंग्लैंड सीरीज से पहले बाबर आजम के हाथ में लगी चोट, अभ्यास मैच से हुए बाहर
- स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रपति मुर्मु ने 78 वीरता पुरस्कारों को दी मंजूरी
- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- स्वतंत्रता दिवस पर सेना, वायुसेना और केंद्रीय बलों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
- भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा
- रुबियो ने स्वतंत्रता दिवस संदेश में कहा, भारत-अमेरिका संबंध 'पहले से कहीं अधिक मजबूत' हैं।
- बचाव दल के मुताबिक, इंडोनेशिया में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में 20 लोगों की मौत हो गई।
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित हुए पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी
- विधान सभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा ने किया घ्वजारोहण
- वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में किया ध्वजारोहण
राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया







