Breaking News

51 साल पुरानी फिल्म, मशहूर हैं गाने, कहानी और किरदार, अमिताभ बच्चन ने बताया- 2000 इटली के लोगों ने रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक देखी मूवी


मनोरंजन 15 August 2026
post

51 साल पुरानी फिल्म, मशहूर हैं गाने, कहानी और किरदार, अमिताभ बच्चन ने बताया- 2000 इटली के लोगों ने रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक देखी मूवी

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में है. वहीं हाल ही में सुपरस्टार ने खुलासा किया कि उनकी 51 साल पुरानी फिल्म को इटली के 2000 लोगों ने राज के 11 बजे से सुबह के 3 बजे तक देखा था. यह फिल्म और कोइ नहीं बल्कि शोले थी. कौन बनेगा करोड़पति 18 के लेटेस्ट एपिसोड में डॉक्टर गणेश बरईया से बात करते हुए उन्होंने अपनी 1975 में रिलीज हुई आइकॉनिक फिल्म शोले को लेकर इटली की जनता से मिले रिस्पॉन्स के बारे में बताया और खुलासा किया कि बोलोग्ना में एक ओपन-एयर स्क्वेयर (खुले मैदान) पर करीब 2,000 इटालियंस इकट्ठा हुए और उन्होंने हिंदी क्लासिक फिल्म 'शोले' का रिस्टोर किया वर्जन रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक देखा. 

शोले पर कही ये बात 

रिस्टोरेशन के बारे में बात करते हुए बिग बी ने याद किया कि कैसे 'शोले' के नए रिस्टोर किए गए प्रिंट को इटली के बोलोग्ना शहर के ऐतिहासिक सेंट्रल स्क्वेयर में दिखाया गया था. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि इस रिस्टोर की गई फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 27 जून, 2025 को बोलोग्ना में फिल्म की 50वीं सालगिरह के जश्न के हिस्से के तौर पर हुआ था. इस पर बिग बी ने कहा, "हाल ही में, उन्होंने जब 'शोले' फिर से, उसका निर्धारण हुआ. अच्छे प्रिंट में बन गए. तो वो फिल्म हैरिटेज में शिवेंद्र सिंह जी हैं, जो इसका काम कर रहे हैं.यह से गए इसको इटली में. भाई साहब बोलेग्ना एक जगह है, शहर का नाम है, वहा एक बहुत बड़ा आंगन है. जैसे बड़े बड़े शहरों में बीच में शहर में एक आंगन होता है ना. वहीं पर 2000 इटालियन्स रात के 11 बजे से सुबह 3 बजे तक शोले देखा. 

शोले की कास्ट 

शोले 15 अगस्त 1975 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था. वहीं यह हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फिल्मों में गिनी जाती है. जीपी सिप्पी ने फिल्म को प्रोड्यूस किया और लिखा था सलीम खान और जावेद अख्तर ने. वहीं धर्मेंद्र, संजीव कुमार, अमजद खान, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया बच्चन और मैक मोहन अहम किरदार में नजर आए थे. 

शोले की कहानी

फिल्म की कहानी ठाकुर बलदेव सिंह की है, जो एक पुलिस ऑफिसर होता है. लेकिन एक डाकू गब्बर सिंह उसके बेटे की जान ले लेता है और उसके हाथ काट देता है. तब उसकी जिंदगी में दो चोर जय और वीरू आते हैं, जो उसे उस डाकू से मुक्ति दिलाते हैं. 

शोले के गाने 

शोले फिल्म के गाने आरडी बर्मन ने कंपोज किए थे और आनंद बख्शी ने लिरिक्स लिखे थे. वहीं इसके गाने ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, होली के दिन, कोई हसीना जब रूठ जाती है, महबूबा महबूबा और जब तक है जान है. इसके अलावा शोले के डायलॉग भी खूब पसंद किए गए. 

You might also like!


RAIPUR WEATHER