Breaking News

गृह मंत्री अमित शाह ने श्री रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


देश 16 August 2026
post

गृह मंत्री अमित शाह ने श्री रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

संत श्री रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि आधुनिक भारत के महान विचारक और माता काली के परम भक्त श्री रामकृष्ण परमहंस ने भारतीय सनातन परंपरा की गहन शक्ति और आध्यात्मिक चेतना को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया।

 

मंत्री महोदय ने कहा कि श्री रामकृष्ण ने धर्म को केवल आस्था तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे सेवा और मानव कल्याण का माध्यम भी बना दिया। श्री शाह ने आगे कहा कि उनके उच्च विचार और आदर्श समाज का सदा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

 

You might also like!


RAIPUR WEATHER