Breaking News

गुजरात के भरूच जिले में जीआईडीसी की कंपनी में भीषण आग, आसमान में छाया धुआं


देश 17 August 2026
post

गुजरात के भरूच जिले में जीआईडीसी की कंपनी में भीषण आग, आसमान में छाया धुआं

गुजरात के भरूच जिले के दहेज स्थित ‘विझन प्रोडक्ट्स’ की कंपनी जीआईडीसी में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कंपनी के वेयरहाउस में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का घना गुबार छा गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग की स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव दलों को भी अलर्ट किया गया है। स्थानीय पुलिस और संबंधित औद्योगिक सुरक्षा अधिकारियों द्वारा भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

दमकलकर्मी आग को नियंत्रित करने के लिए पानी और केमिकल फोम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। हादसे के समय कंपनी के वेयरहाउस में कितने कर्मचारी मौजूद थे और आग से कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी फिलहाल आनी बाकी है।

प्रशासन और दमकल विभाग की प्राथमिकता आग पर पूरी तरह काबू पाने और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखने की है। फिलहाल किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER