Breaking News

बरुन सोबती के नए प्रोजेक्ट 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' की घोषणा


मनोरंजन 17 August 2026
post

बरुन सोबती के नए प्रोजेक्ट 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' की घोषणा

अभिनेता बरुन सोबती की आगामी फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' में नजर आए बरुन अब इस खोजी-ड्रामा के जरिए दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार हैं। निर्माताओं ने फिल्म की वैश्विक रिलीज की घोषणा के साथ इसका पहला पोस्टर भी जारी कर दिया है। फिल्म में बरुन सोबती के साथ निमिषा सजयन और अंशुमान पुष्कर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अंबिएका पंडित के निर्देशन और अमिता व्यास के लेखन में बनी 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का निर्माण सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्रा और टीना थारवानी ने फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। फिल्म की कहानी बबीता सिंह उर्फ 'बेबी' नाम की एक महिला पुलिसकर्मी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे उसके विभाग और समाज में लगातार कमतर आंका जाता है। हालांकि, एक हत्या की जांच के दौरान उसके निलंबन के बाद कहानी में बड़ा मोड़ आता है।

फिल्म में हत्या की गुत्थी के साथ बबीता की निजी जिंदगी और पारिवारिक संघर्षों को भी कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है। 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का प्रीमियर 28 अगस्त 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा और इसे दुनियाभर के दर्शक देख सकेंगे। खोजी कहानी, महिला पुलिस अधिकारी के संघर्ष और सामाजिक दबाव के बीच फिल्म किस तरह अपनी कहानी आगे बढ़ाती है, यह इसकी रिलीज के बाद देखने वाली बात होगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER