धमतरी, 30 अगस्त ।धमतरी जिले में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश का दौर अब भी जारी है। अंचल में कुछ समय के लिए बारिश थमने के बावजूद झड़ी का सिलसिला बना हुआ है। पिछले दो दिनों से सुबह से ही बारिश शुरू हुई, जो दिनभर रुक-रुककर होती रही। देर शाम झमाझम बारिश ने मौसम को और खुशनुमा बना दिया। लगातार बारिश को देखते हुए ज्यादातर लोग घरों में ही रहे, जबकि कामकाजी लोग छतरी और बरसाती के सहारे जरूरी काम से बाहर निकले।
हल्की बारिश के बीच सड़कों पर निकले लोगों को भीगने से बचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश की तीव्रता अधिक नहीं होने से शहर की गलियों और मुख्य सड़कों पर ज्यादा जलभराव नहीं हुआ, हालांकि गड्ढों वाली सड़कों पर पानी जरूर भर गया। किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। किसान बंशी साहू, अवध निषाद और परमानंद साहू ने बताया कि अर्ली वैरायटी के धान की फसल अब तैयार होने लगी है और जल्द ही बालियां निकलने की स्थिति में है। ऐसे समय में खेतों में हल्की बारिश फसल के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही है। धान में बालियां निकलने के दौरान पर्याप्त नमी मिलने से फसल को लाभ मिलता है और सिंचाई की जरूरत भी पूरी होती है।
जिले में बारिश अच्छी होने के बावजूद गंगरेल बांध के कैचमेंट क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम बारिश होने से जलभराव की स्थिति अभी संतोषजनक नहीं है। चारामा और कांकेर क्षेत्र में कम बारिश के कारण गंगरेल बांध में पानी की आवक बेहद कम बनी हुई है। सावन का पूरा महीना बीतने के बाद भी गंगरेल बांध में करीब 29.5 टीएमसी पानी ही भर पाया है। बांध अब तक लबालब नहीं हो सका है और गेट खोलने की स्थिति भी निर्मित नहीं हुई है। भादो माह में यदि कुछ दिनों तक झमाझम बारिश होती है तो बांध में पानी की आवक बढ़ने के साथ गेट खुलने की संभावना बन सकती है।
फिलहाल गंगरेल को लबालब होने के लिए करीब डेढ़ से दो टीएमसी पानी की और जरूरत है। इसी तरह माड़मसिल्ली बांध में करीब 5 टीएमसी, दुधावा बांध में 8.25 टीएमसी और सोंढूर बांध में करीब 5 टीएमसी जलभराव है। सभी बांधों में पानी की आवक फिलहाल बेहद कम है, जिसके चलते अभी बांध पूरी क्षमता तक नहीं पहुं
च पाए हैं।
Breaking News
- H1N1 पॉजिटिव इमरान हाशमी हुए बीमार
- जरूरतमंदों के पक्के घर का सपना हो रहा साकार
- शशिकांत द्विवेदी को मिला राज्य मंत्री का दर्जा
- सर्दियों में स्वास्थ्य के अच्छा क्या है- फलों का जूस या फल !
- नेपालः सड़ने- गलने लगे शव, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में महामारी फैलने का खतरा
- तिब्बत के केरूंग में बाढ़ में 546 लोग लापता, इनमें 104 नेपाली और 49 भारतीय
- डॉ. भागवत का न्यूयॉर्क में उद्बोधन, 'संयुक्त राज्य अमेरिका कहने पर बहुलतावाद का बोध और भारत बोलने मात्र से विविधता में एकता का अहसास'
- भारत ने टेक्निकल, फॉरेंसिक, डीएनए एक्सपर्ट सहित चौथी बार नेपाल भेजी राहत सामग्री
- पाकिस्तान के बलोचिस्तान में सेना के बख्तरबंद वाहनों पर हमला, 13 जवान मारे गए, बीएलए ने लिया जिम्मा
- नेपाल के प्रधानमंत्री का वादा, जलप्रलय में लापता हर व्यक्ति को बचाने का प्रयास होगा, प्रत्येक प्रभावित को किया जाएगा पुनर्वासित
धमतरी में झड़ी का दौर जारी, धान फसल के लिए वरदान बनी बारिश; गंगरेल में 29.5 टीएमसी पानी







