Breaking News

बेंगलुरु में पकड़े गए 31 बांग्लादेशी निर्वासन के लिए मालदा भेजे गए


देश 31 August 2026
post

बेंगलुरु में पकड़े गए 31 बांग्लादेशी निर्वासन के लिए मालदा भेजे गए


बेंगलुरु, 31 अगस्त। ‘ऑपरेशन मुक्त’ के तहत बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी उपमंडल के 10 थाना क्षेत्रों में पकड़े गए 31 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासन प्रक्रिया के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा भेजा गया है।

पुलिस उपायुक्त (इलेक्ट्रॉनिक सिटी) एम. नारायण ने बताया कि सर एम. विश्वेश्वरैया रेलवे टर्मिनल से विशेष कोच के जरिए इन 31 लोगों को मालदा रवाना किया गया। 20 पुलिसकर्मियों की टीम सुरक्षा के लिए इनके साथ गई है। मालदा में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के माध्यम से उन्हें बांग्लादेश भेजा जाएगा।

बेंगलुरु पुलिस ने 9 अगस्त को शहर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए ‘ऑपरेशन मुक्त’ चलाया था। व्हाइटफील्ड और इलेक्ट्रॉनिक सिटी डिवीजन में 2,944 संदिग्धों के दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें 105 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान हुई। इलेक्ट्रॉनिक सिटी डिवीजन में 23 विशेष टीमों ने 1,909 लोगों की जांच कर 43 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की थी। इनके दस्तावेज और विवरण आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को सौंपे गए थे। एफआरआरओ से मिली जानकारी के आधार पर अब 31 लोगों को बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER