Breaking News

7.8 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद ग्रोथ नए भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण: तरुण चुघ


देश 01 September 2026
post

7.8 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद ग्रोथ नए भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण: तरुण चुघ


नई दिल्ली, 01 सितंबर। देश की अर्थव्यवस्था की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ ने नए भारत की आर्थिक मजबूती का प्रमाण बताया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर जारी आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था का इतनी तेज गति से बढ़ना देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।

चुघ ने कहा कि दुनिया इस समय कई आर्थिक चुनौतियों से गुजर रही है। तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई चेन से जुड़ी परेशानियों का असर कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ा है। इसके बावजूद भारत ने 7.8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और दूरदर्शी आर्थिक नीतियों में देश के बढ़ते भरोसे का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत मुश्किल परिस्थितियों को अवसर में बदल रहा है। सरकार की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और भारत विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

चुघ ने कहा कि भारत का तेज आर्थिक विकास यह दिखाता है कि देश की आर्थिक बुनियाद मजबूत है। घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ भारत वैश्विक स्तर पर भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा है।

उन्होंने कहा कि 7.8 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद ग्रोथ ‘विकसित भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले वर्षों में दुनिया की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER