काठमांडू, 02 सितंबर । नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के बचाव और राहत कार्यों में सहयोग के लिए भारत से भेजी गई राहत सहायता की पांचवीं खेप काठमांडू पहुंच चुकी है।
काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भारत द्वारा भेजी गई राहत सामग्री को भारतीय दूतावास के प्रतिनिधि ने नेपाल सरकार के प्रतिनिधि को हस्तांतरित किया। भारतीय विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बुधवार सुबह जानकारी दी कि भारत से सहायता की पांचवीं खेप विमान के जरिए नेपाल के लिए रवाना हुई।
उन्होंने बताया कि विमान में विशेष खोज एवं बचाव उपकरणों से लैस 11 सदस्यीय बचाव दल तथा 5.5 टन आवश्यक दवाइयां भेजी गई हैं। यह दल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खोज एवं बचाव अभियान में सहायता करेगा। अभी दो दिन पहले ही भारत ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 11 टन राहत सामग्री और तकनीकी दल के साथ चौथा विमान नेपाल भेजा था।
नेपाल में इस समय बचाव और राहत कार्य तेजी से जारी है। भारत समेत विभिन्न देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की ओर से भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
Breaking News
- लखोली वार्ड में मोबाईल कैम्प का हुआ आयोजन
- महंगे प्रोडक्ट छोड़ें अपनाएं दादी नानी के ये आसान आयुर्वेदिक तरीके
- ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
- भारत ने नेपाल भेजी सहायता की पांचवीं खेप, 11 सदस्यीय बचाव दल और 5.5 टन दवाएं काठमांडू पहुंची
- मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट किया जारी
- चाइना मास्टर्स: विक्टर लाई से सीधे गेम में हारकर लक्ष्य सेन हुए बाहर
- डोपिंग में फंसे ईरानी पैरा एथलीट जावनमर्दी, आईपीसी ने लगाया तीन साल का प्रतिबंध
- एनएचएआई टोल वसूली में धोखाधड़ी मामले में ईडी ने 7 राज्यों के 14 ठिकानों पर छापा मारा
- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सीईओ चयन के लिए सर्च कमेटी ने सौंपी अंतिम रिपोर्ट, तीन नामों का पैनल न्यास को दिया
- पाकिस्तान हाई कोर्ट का आदेश, इमरान खान और बुशरा बीबी को एकांत कारावास में न रखा जाए
भारत ने नेपाल भेजी सहायता की पांचवीं खेप, 11 सदस्यीय बचाव दल और 5.5 टन दवाएं काठमांडू पहुंची







