भोपाल, 02 सितम्बर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को सीहोर में सीजी (क्रॉम्पटन एंड ग्रीव्स) पॉवर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड की नई पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर के रोल-आउट का शुभारंभ करेंगे। यह आधुनिक इकाई देश में बढ़ती विद्युत जरूरतों को देखते हुए उच्च क्षमता वाले पॉवर ट्रांसफॉर्मर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
जनसंपर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने बुधवार को बताया कि करीब 50 एकड़ में स्थापित यह इकाई एक ही स्थान पर स्थित भारत की सबसे बड़ी पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण सुविधा है। मुख्यमंत्री ने अगस्त 2025 में इस संयंत्र का भूमि-पूजन किया था और अब करीब 13 से 14 महीने में यहां उत्पादन प्रारंभ हो गया है। यहां 220 केवी से लेकर 1200 केवी श्रेणी के पॉवर ट्रांसफॉर्मर बनाए जाएंगे। इकाई की उत्पादन क्षमता हर माह 35 पॉवर ट्रांसफॉर्मर तैयार करने की होगी। इतनी बड़ी क्षमता वाली सुविधा एक ही स्थान पर स्थापित होने से देश में उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन उपकरणों के निर्माण को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने बताया कि सीहोर में तैयार होने वाले उच्च क्षमता के ट्रांसफॉर्मर देश के विभिन्न हिस्सों के साथ वैश्विक बाजारों तक भी पहुंचेंगे। इकाई में तैयार होने वाले ट्रांसफॉर्मर विद्युत क्षेत्र के साथ डेटा सेंटर, रेलवे, नवकरणीय ऊर्जा, तेल एवं गैस तथा ट्रांसमिशन अधोसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं में उपयोग किए जाएंगे।
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में बड़े औद्योगिक निवेश को तेजी से धरातल पर उतारने की दिशा में यह परियोजना महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निवेश प्रस्तावों को वास्तविक उद्योगों में बदलने और उनसे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है। सीजी की इस इकाई से सीहोर में 2000 से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने बताया कि सीजी पॉवर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड विद्युत इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करीब नौ दशकों से कार्य कर रही है। कंपनी ट्रांसफॉर्मर, स्विचगियर, इंडक्शन मोटर्स, ड्राइव्स, ट्रैक्शन मोटर्स और अन्य विद्युत उपकरणों का निर्माण करती है। सीहोर की नई इकाई कंपनी की पॉवर ट्रांसफॉर्मर निर्माण क्षमता को बड़े स्तर पर विस्तार देगी।
सीहोर में बनने वाले बड़े और उच्च क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर से जहां देश की विद्युत जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी, वहीं इनके निर्यात से सीहोर और मध्य प्रदेश की औद्योगिक पहचान को भी नई दिशा मिलेगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार के साथ इस इकाई से जुड़े अन्य कारोबारों के लिए भी अवसर बढ़ेंगे।
Breaking News
- इतिहास के पन्नों में 04 सितम्बर : पहली बार सामने आई टाइटैनिक के मलबे की तस्वीर
- विद्युत पोल लगने के बाद भी नहीं मिला बिजली कनेक्शन, किसानों ने जनदर्शन में लगाई गुहार
- राज्यपाल- मंत्रियों ने किया आत्मीय स्वागत
- 6.20 किलोमीटर सड़क का पुल-पुलिया सहित होगा निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- लोकायन 2026 अभियान के तहत आईएनएस सुदर्शनी बार्सिलोना पहुंची।
- चीन द्वारा तिब्बत आपदा क्षेत्र में पहुंच बहाल करने के बाद नेपाल में बाढ़ बचाव की उम्मीदें धूमिल हो गईं।
- विदेश मंत्री जयशंकर 3 से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड का दौरा करेंगे।
- छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 37 मरीज सक्रिय
- पोषण माह 2026 की तैयारियों की राज्यस्तरीय समीक्षा, जनभागीदारी से चलेंगे जागरूकता अभियान
- फ्रेंच ओपन की सफलता के बाद ज्वेरेव की नजर यूएस ओपन खिताब पर, बोले- अब और चाहिए
सीहोर में देश की सबसे बड़ी पॉवर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, शुक्रवार को पहले ट्रांसफॉर्मर का होगा रोल-आउट







